40 फीट ऊंची दीवार भी पड़ गई छोटी, कूदकर भाग गया रेप का आरोपी, देखें वीडियो

भारत में सैकड़ों जेल हैं। इन जेलों में लाखों कैदी कैद करके रखे जाते हैं। इनकी सुरक्षा और देखरेख के लिए हजारों पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाते हैं। इसके अलावा जेल में सीसीटीवी, कई फीट ऊंची दीवार समेत कई ऐसे प्रबंध भी किए जाते हैं, जिससे कोई भी कैदी यहां से भाग ना सके। लेकिन कई बार कई हाईटेक इंतजाम भी कम पड़ जाते हैं और उसमें कैद व्यक्ति जेल तोड़कर भागने में सफल हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के दावणगेरे से सामने आया है।

रेप केस में गिरफ्तार हुआ था आरोपी 

कर्नाटक के दावणगेरे में एक आरोपी जेल की 40 फीट ऊंची दीवार कूदकर भाग गया। जब वह दीवार कूदकर भाग रहा है तब का पूरा प्रकरण सीसीटीवी में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि उसके फरार होने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेप केस में गिरफ्तार करके जेल में रखा गया था और वह यहीं से दीवार कूदकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 23 साल का वसंत रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला पुलिस स्टेशन में इस बाबत लिखवाई गई एक शिकायत के आधार पर वसंत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किए जाने के बाद सब  जेल में रखा गया था। इसी दौरान 25 अगस्त की दोपहर को उसने सब जेल की 40 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी लेकिन फिर भी वो वहां से फरार होने में कामयाब हो गया।

पुलिस का दावा- 24 घंटे में किया गिरफ्तार 

इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आई और जेल से फरार आरोपी वसंत को पकड़ने की कवायद शुरू हो गई। पुलिस ने उसके कई संभावित ठिकानों पर छापे मारे। इसमें पुलिस को सफलता मिली और जेल से फरार होने के 24 घंटे के भीतर उसे पास के जिले हावेरी से अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर दीवार कूदकर जेल से भागने का वीडियो  अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि अब जेल तोड़ना क्या इतना आसन हो गया?

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *