भागलपुर : जीरोमाइल बस स्टैंड के पास शौचालय का निर्माण जल्द

भागलपुर। जीरोमाइल स्थित बस स्टैंड में जल्द ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पहल तेज कर दी गई है। बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान ने बताया कि बस स्टैंड से सटे दक्षिण भाग में मनरेगा से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग छह सीट का शौचालय सहित स्नानागार सम्मिलित रहेगा।

बस पड़ाव पर आने वाले यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। महिला यात्रियों को ज्यादा दिक्कत होती है। गुरुवार को इसके लिए जगह चिह्नित कर ले आउट तैयार किया गया। इस दौरान पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत के जेई सहित जिले से टीम भी निरीक्षण के लिए आए थे। मुखिया ने बताया कि नवनिर्मित बस स्टैंड से खगड़िया, बेगूसराय किशनगंज, पूर्णिया सहित अन्य जिले के लिए बस खुलती है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *