मौसम का हाल : कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, दिन में चमका सूरज

भागलपुर। रात में पड़ी ओस के कारण सीजन में पहली बार रात का पारा 20.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। वहीं गुरुवार की सुबह हल्के कोहरे की चादर में लिपटी रही। हालांकि सूरज की चमक बढ़ते ही आसमान साफ हुआ और दिन में गुनगुनी गर्मी का एहसास हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अभी शुष्क मौसम दौर जारी रहेगा। हां, दिन एवं रात के तापमान में गिरावट होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री व न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 नवंबर से पछुआ हवा की गति बढ़ेगी तो आसमान साफ होगा। जिससे दिन में चमकदार धूप तो रात में ओस पड़ेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *