मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रंगदारी मांगी

दानापुर/पटना। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मोबाइल पर पचास लाख रुपए रंगदारी मांगने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने दानापुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। अभिनेत्री दानापुर के विजय सिंह यादव पथ में रहती हैं। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

आवेदन में अभिनेत्री का आरोप है कि 11 नवंबर की देर रात करीब 1220 से 1221 के बीच दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले ने फोन उठाते ही गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और दो दिन में पचास लाख रुपये देने को कहा। रुपए नहीं देने पर दो दिनों में जान से मारने की धमकी दी गई। दानापुर थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि रंगदारी मांगने से संबंधित एक आवेदन मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर आरोपों की छानबीन कर रही है। उन नंबरों की पड़ताल की जा रही है, जिससे रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आई है। बकौल थानेदार तफ्तीश पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गया सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड; अपराधियों से सांठगांठ और गंभीर लापरवाही के आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *