भागलपुर : सुल्तानगंज में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना अंतर्गत बालू घाट चौक के समीप दोस्त ने दोस्त को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बालू घाट रोड के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले दिनेश यादव के पुत्र सोनू को आपसी विवाद में पास के रहने वाले दोस्त ने गोली मार दिया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सोनू किसी घरेलू काम से अपने घर से निकलकर सुल्तानगंज बाजार की ओर जा रहा था तभी घात लगाए अपराधी ने सोनू के सर में गोली मार दिया। जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना सुलतानगंज थाना पुलिस को दी गई मौके पर सुलतानगंज थाना की पुलिस पहुंचकर घायल सोनू को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लेकर गयी। लेकिन डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सोनू को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सोनू का इलाज डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।

वही इस पूरे मामले पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि घटना प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि सुलतानगंज थाना की पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    मायागंज स्थित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण, रिकॉर्ड और काउंसलिंग व्यवस्था संतोषजनक मिली

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *