बिहार की लेडी दारोगा की दबंगई, घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट

रोहतास के सासाराम में एक महिला दारोगा की दबंगई सामने आई है। महिला दारोगा एक घर में घुसकर किसी महिला के साथ मारपीट करती दिख रही है। महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी इलाके का है, जहां एक महिला दारोगा द्वारा किसी मामले में घर में घुसकर एक महिला की पिटाई की गई है। इसी दौरान किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।

महिला दारोगा श्वेता कुमारी नगर थाना में तैनात है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के एक मामले की जांच करने पुलिस टीम गौरक्षणी पहुंची थी। पूछताछ करने के दौरान महिला दारोगा श्वेता कुमारी ने घर की एक महिला की पिटाई की। महिला बार-बार बोल रही है कि अगर वह किसी मामले में दोषी है, उसे पुलिस थाना ले जाया जाए लेकिन मारपीट नहीं की जाए।

बड़ी बात है कि छोटे बच्चों के सामने उसकी मां की पिटाई हो रही है लेकिन फिर भी लगातार महिला पर थप्पड़ की बरसात हो रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में एक पुरुष पुलिसकर्मी भी सादे लिबास में नजर आ रहा है। वीडियो सासाराम तथा पुलिस महकमा में तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना होगा रोहतास पुलिस मामले में क्या एक्शन लेती है।

  • Related Posts

    कैमूर में ‘शिक्षा के मंदिर’ की मर्यादा तार-तार! नशे में झूमते गुरुजी का वीडियो वायरल, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता पर भी गिरी गाज; DEO का कड़ा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *