ट्रैफिक जाम में खत्म हो गई एंबुलेंस का ऑक्सीजन, मरीज की मौत; दो महिलाएं भी पुल से गंगा नदी में जा गिरी

राजधानी पटना से दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि राजेन्द्र सेतु पर भीषण जाम के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस के निकलने की कोई संभावना नहीं थी। जिसके चलते ऑक्सीजन लगे मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मरीज गेंहारी यादव को लखीसराय के लाखोचक से इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है किजाम में फंसी एंबुलेंस सही समय पर निकल नहीं सकी। ऑक्सीजन खत्म होने लगा, जिससे मरीज की मौत हो गई। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही। इसी बीच दो महिलाएं भी पुल से सीधे गंगा नदी में जा गिरी। एक महिला को स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से बचा लिया गया। हालांकि, दूसरी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

दरअसल, छठ पूजा खत्म के बाद शनिवार को राजेन्द्र सेतु पर 15 घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। सुबह से देर रात तक यहां वाहनों की लंबी कतार लगी थी। 5 से 8 घंटे में लोग राजेन्द्र पुल को पार कर रहे थे। पुल का पैदल रास्ता तक जाम हो गया था। परिजनों ने मरीज को जाम से निकालकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बीच रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया। सिमरिया में मुंडन व गंगा स्नान के लिए काफी संख्या में लोग जा रहे थे।

इधर,  छठ पूजा की समाप्ति के बाद राजेन्द्र सेतु पर वाहनों का दबाव काफी अधिक था। लोग छुट्टियां समाप्त कर अपने कार्य स्थल को लौट रहे थे। राजेन्द्र सेतु का और एप्रोच पथ का दोनों लेन जाम हो गया। पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। यातायात नियंत्रण में पुलिस की विफलता के कारण ही जाम की इतनी बुरी स्थिति देखी गई।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *