भागलपुर : 21 दिसंबर से रंग महोत्सव का होगा शुभारंभ

भागलपुर। रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर की ओर से तीन दिवसीय रंग महोत्सव का आयोजन 21 दिसंबर से कला केंद्र में होगा। महोत्सव की तैयारी शुरू हो गयी है। कार्यक्रम निदेशक से जुड़े कपिलदेव रंग ने बताया कि रंग महोत्सव की तैयारी चल रही है। इस वर्ष का आयोजन भी अप संस्कृति के खिलाफ होगा।

यह महोत्सव लोक कला, रंग कर्म एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहेगा। जनसहयोग के माध्यम से इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसमें बहुभाषीय लघु नाटक, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य एवं शास्त्रत्त्ीय नृत्य के साथ रंग जुलूस (सांस्कृतिक शोभा यात्रा) की प्रस्तुति होगी।

  • Related Posts

    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *