CM नीतीश ने BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, गठबंधन को लेकर कहीं बड़ी बात..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा के उप चुनाव को लेकर तरारी और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित किया और एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. इस दौरान उन्होंने भाजपा का साथ नहीं छोड़ने की बातें दोहराई.

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने आये बिहार सीएम नीतीश कुमार ने खुले मंच से बोले कि अब हम कही नहीं जायेंगे भाजपा के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।बिहार में चल रही योजनाओं के बारे में भी बताया।2005 से पहले बिहार में जो हालात थे लोग घर से निकलने में डरते थे अब देख लीजिए सब बदल गया है।सीएम ने खुद स्वीकार किया कि मेरी पार्टी की कुछ गलती के कारण हम दूसरी ओर चले गए थे पर अब नहीं जाएंगे.

रामगढ़ में चुनावी मंच से नीतीश कुमार ने बताया कि पिछले चुनाव में 2020 में 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था उसे पूरा किया. 2.30 लाख शिक्षकों को नौकरी दिया गया।एक लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों ने पहली परीक्षा पास कर शिक्षक बने।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी विभागों में रिक्त पड़ी पदों को भरा जायेगा।जिससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में 50 फीसदी भागीदारी तो बिहार पुलिस में 35 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया गया।जिससे बिहार में हर विभाग हर नौकरी में महिलाओं का भागीदारी बढ़ी जो पहले कभी नहीं हुआ था।स्वयं सहायता को बदल कर जीविका बनाया गया।2006 में स्वयं सहायता में महिला को विश्व बैंक से लोन लेकर गांव गांव महिलाओं का समूह बनाया गया ,समूह में बढ़ रही सँख्या को देखते हुए जीविका बनाया गया।आज 10 लाख स्वयं सहायता समूह है और 1 करोड़ जीविका है  हर क्षेत्र में महिलाओं का भागीदारी बढ़ी है।हर ओर आपको महिला समूह महिला जीविका दिख जायेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *