12 को नामांकन करेंगे अभिषेक झा,जदयू ने दिया समर्थन पत्र

पटना। विधान परिषद के लिए तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में 12 नवंबर को एनडीए उम्मीदवार के रूप में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा नामांकन दाखिल करेंगे। 12 नवंबर को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में नामांकन कार्यक्रम सह आशीर्वाद सभा का अयोजन होगा।

अभिषेक को शुक्रवार को मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर से समर्थन पत्र मिल गया है। समर्थन पत्र विधान पार्षद ललन सर्राफ और संजय सिंह उर्फ गांधी जी ने उन्हें सौंपा। श्री झा ने मुख्यमंत्री और 22 वर्षों तक इस सीट से जीतने वाले देवेश चन्द्र ठाकुर के प्रति आभार जताया। श्री ठाकुर के सीतामढ़ी से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है।अभिषेक ने बताया कि नामांकन कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा आदि मौजूद रहेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *