नीतीश कुमार और जेपी नड्डा ने पटना में स्टीमर पर सवार होकर देखा छठ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को पटना में घाटों पर छठ उत्सव देखने के लिए गंगा नदी में स्टीमर की सवारी की। नड्डा राज्य के सबसे लोकप्रिय त्योहार छठ पूजा देखने के लिए दोपहर में यहां पहुंचे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और राजग के अन्य नेता भी स्टीमर की सवारी के दौरान कुमार और नड्डा के साथ मौजूद थे। नीतीश कुमार ने छठ पूजा में हिस्सा लिया और अपने सरकारी आवास पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ स्टीमर की सवारी की।

नीतीश कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ छठ पूजा में हिस्सा लिया। चार दिवसीय छठ पूजा उत्सव पांच नवंबर को ‘नहाय-खाय’ अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ और आठ नवंबर को समाप्त होगा।

  • Related Posts

    बिहार में भाजपा नेता पर दलित समुदाय के साथ मारपीट और फायरिंग का आरोप, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *