अमेठी में युवा कांग्रेस के नेता पर हमला, बीजेपी नेताओं समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज

यूपी के अमेठी में कांग्रेस नेता पर हमले का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप बीजेपी नेताओं के ऊपर लगा है। युवा कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष शुभम सिंह पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में भाजपा के दो नेताओं और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन ने बताया कि शुभम सिंह के मामले में अमेठी थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला पहुंचे थाने

युवा कांग्रेस के नेता पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार बताया। अमेठी थाने में दी गई तहरीर में सिंह ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह मुंशीगंज रोड स्थित इंटरनेशनल होटल से खाना पैक करा कर जैसे ही बाहर निकला, पीछे से स्कार्पियो पर सवार होकर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह), और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशु मिश्रा और उनके साथ आठ अन्य लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह) और विषु मिश्रा को नामजद करके और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि कांग्रेस के लोग हताश और निराश हैं, ऐसे में उनके पास ऐसी ओछी राजनीति के सिवा कुछ नहीं बचा है। त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में सच्चाई कहीं दूर-दूर तक नहीं है, आरोप पूरी तरह निराधार है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *