भागलपुर : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

भागलपुर। जीरोमाइल में वीर कुंवर सिंह चौक के ऊपर ओवरब्रिज पर दो ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों जख्मी का मायागंज स्थित अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक के चालक का शव स्टेयरिंग में फंस गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक चालक अहसान खिरीबांध का रहने वाला था। एक्सीडेंट की वजह से कुछ देर तक घटनास्थल के पास जाम भी लग गया था। इस भीषण एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर डीएसपी ट्रैफिक आशीष कुमार सिंह अन्य पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगवाया गया। उसके बाद चालक अहसान के शव को ट्रक से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। एक्सीडेंट की वजह से कुछ देर तक घटनास्थल के पास जाम भी लग गया था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि चालक ट्रक में बालू लोड कर पूर्णिया जा रहा था। वह पूर्णिया में कहां जा रहा था और बालू कहां से लेकर किसलिए जा रहा था इसकी भी जांच की जा रही है। दूसरे ट्रक के जख्मी चालक और खलासी का इलाज किया जा रहा है। दोनों के गंभीर होने की वजह से उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है। दोनों ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि एक्सीडेंट के कारणों की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका से बदली सविता की जिंदगी, हुनर और मेहनत के दम पर बनी सफल महिला उद्यमी

    Share Add as a preferred…

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    Share Add as a preferred…