रोहतास में अपराधियों के हौसले बुलंद, फ्लिपकार्ट के कार्यालय से लूटे 4 लाख, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय से चार लाख रुपए लूट लिए। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले से डेहरी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि जक्खी बिगहा स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय में बुधवार की रात दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधी, कार्यालय से चार लाख रूपए लूटकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया सीसीटीवी कैमरे की जांच कर लूट की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading