किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

बैरिया/श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम किशोरी को घर से जबरन उठाकर दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी ने दोनों के कपड़े पकड़ लिये और शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के साथ उसकी मां भी घटनास्थल पर शोर सुनकर पहुंच गई। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। किशोरी को पीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पीएचस प्रभारी डॉ. मिथिलेश चंद्र सिन्हा ने बताया किशोरी की हालत नाजुक है। प्राथमिक उपचार कर उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि रविवार दोपहर मैं मजदूरी करने गई थी। मेरे पति भी काम पर गए थे। 13 वर्षीया नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इसी दौरान 5.30 बजे बाइक से दो लोग दरवाजे पर पहुंचे। वे लोग जबर्दस्ती मेरी पुत्री को उठाकर घर के पीछे झाड़ी में ले गये। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मेरी पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोसियों में मुझे घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर लोग वहां पहुंच गए। लोगों मे दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

देवरियाकोठी (मुजफ्फरपुर)। देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आई 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे उसकी बहन के घर के पास छोड़कर दोनों फरार हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading