राष्ट्रपति मुर्मु ने बाघ अभ्यारण्यों के पास रहने वाले कलाकारों के एक समूह से की मुलाकात

कलाकारों के एक समूह ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मु ने इन कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति भवन प्रवास के दौरान बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी देखी।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु से कलाकारों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कला प्रदर्शनी देखी। उन्होंने इन कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि इनमें मानव और प्रकृति के बीच शाश्वत संबंध परिलक्षित होता है। उन्होंने सभी से ऐसी कलाकृतियों को सराहने और खरीद कर इन कलाकारों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

आपको बता दें ये कलाकार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, मिजोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड और झारखंड में विभिन्न पास रहते हैं। वे आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंसी फर्स्ट क्रिएट 2024 के तहत 21 अक्टूबर से अभी तक राष्ट्रपति भवन में रुके थे। इस दौरान इन कलाकारों ने प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर समकालीन जनजातीय कला संरचना सौरा, गोंड, वर्ली, ऐपण, सोहराई आदि में मनमोहक चित्र बनाए।

  • Related Posts

    पिता की चिता को मुखाग्नि दी और फिर जा पहुँचीं UPSC इंटरव्यू! किशनगंज की ‘बेटी’ जूही दास ने गम के आंसुओं को बनाया ‘सफलता’ का हथियार; 649वीं रैंक लाकर सबको चौंकाया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading