भागलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश

भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले एमबीबीएस 2023 बैच के सभी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश एनएमसी से की गई है। दोषी एमबीबीएस छात्रों का एक-एक सेमेस्टर बैक होगा। वहीं छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले सीनियर एमबीबीएस छात्रों को सेमेस्टर बैक के साथ 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगेगा।

इसकी आधिकारिक पुष्टि एनएमसी की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों के मुताबिक, सोमवार को एनएमसी की रिपोर्ट आने पर कॉलेज में अमलीजामा पहना दिया जाएगा। गौर हो कि करीब दस दिन पहले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2024 बैच के छात्रों के साथ रैगिंग हुई थी । इसमें सभी छात्रों का सिर मुड़ने के साथ उन्हें मुर्गा तक बनाया गया था। वहीं नई छात्राओं के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे गए थे।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। एनएमसी की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर आधा दर्जन प्रकार की कार्रवाई का जिक्र किया गया है। सोमवार को एनएमसी की रिपोर्ट आएगी, तब ही बताया जा सकेगा कि दोषियों को कौन सा दंड दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…