भागलपुर : भोलानाथ पुल पर आरओबी बनने से बिजली सड़क नहीं होगी प्रभावित

भागलपुर। भोलानाथ पुल पर आरओबी बनने से सड़क एवं बिजली सेवा प्रभावित नहीं होगी। रैयतों को मुआवजा से पहले प्रशासन ने आमलोगों के लिए इश्तेहार जारी किया है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि परियोजना को लेकर वर्तमान वार्ड नं. 36 में कुल 0.37968 एकड़ एवं वर्तमान वार्ड नं. 47 एवं 48 में कुल 0.37780 एकड़ भूमि अर्जित की जाएगी। इस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से 118 परिवार प्रभावित होंगे।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ समूह के निर्णय के अनुसार प्रस्तावित परियोजना के कार्यान्वयन से कोई सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान नहीं होगा। परियोजना से प्रभावित क्षेत्र में कोई भी स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, पोस्ट ऑफिस से संकुल संसाधन केन्द्र, खेल का मैदान, बाजार, सरकारी इमारत ध्वस्त नहीं होंगे। साथ ही सड़क और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। प्रस्तावित परियोजना से लोगों के जीवन शैली पर सकारात्मक प्रभाव होंगे और आवागमन भी सरल होगा। इससे सार्वजनिक यातायात के साधन बढ़ेंगे, हाट और बाजार तक पहुंच आसान होगी। इस नवनिर्मित संरचना से जिले के समग्र विकास को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि आंकलित आंकड़ों के आधार पर इस परियोजना से शहरवासियों को जितना नुकसान होने की आशंका है। उसकी तुलना में लाभ अधिक होता दिख रहा है। यह परियोजना क्षेत्रीय और सर्वांगीण विकास के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। एसआईए और विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट में परियोजना से भूमि की क्षति की तुलना में क्षेत्र के लागों को सामाजिक और आर्थिक लाभ के साथ दूरगामी सकारात्मक प्रभाव होने की बात कही गई है।

अंडरपास से गुजरने वालों की परेशानी कम नहीं

भागलपुर। भोलानाथ रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की वजह से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। हल्की बारिश के बाद यहां लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। अद्भुत हनुमान मंदिर से भोलानाथ पुल की ओर से जाने वाले रास्ते पर पूरी तरह से मिट्टी का हो जाने की वजह से बारिश के बाद यहां काफी फिसलन हो जाती है। अक्सर लोग फिसल कर गिरते रहते हैं। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक शहर में हल्की बारिश जारी है। भोलानाथ पुल के पास कच्ची सड़क पर फिसलन होने से यहां से गुजरने में गिरने की आशंका बनी रहती है। वहीं बौंसी रोड पर अलीगंज पेट्रोल पंप के पास हल्का पानी जमा हो जाने की वजह से पैदल और दो पहिया वाहनों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नाली सफाई के बाद सिल्ट निकाल कर सड़क पर रखने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ी हुई है।

  • Related Posts

    भागलपुर में LPG ‘वेटिंग’ पर DM का एक्शन ! बैकलाग खत्म करने को 3 शिफ्ट में होगी डिलीवरी; “खाली नहीं है सिलेंडर तो बुकिंग होगी रद्द”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे से हमला, दो घायल मायागंज अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading