इस दिन आरसीपी सिंह नई पार्टी का करेंगे ऐलान

पटना : भारतीय जनता पार्टी के नेता और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह दीपावली के दिन अपने नए राजनीतिक दल के गठन का ऐलान करेंगे. आरसीपी सिंह 31 अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती के दिन अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे.

‘सरदार पटेल की जयंती पर दल का गठन’

आरसीपी सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि राजनीतिक दल का गठन बहुत जल्द करेंगे. उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को पार्टी का गठन किया जाएगा. संयोग है कि सरदार पटेल की जयंती के दिन ही दीपावली का भी पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.

”पिछले कुछ दिनों से कार्यकर्ताओं के मन में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर आशंका उत्पन्न हो रही थी की क्या करना चाहिए? मैं कुछ दिन इंतजार कर सकता था, लेकिन कार्यकर्ताओं के उत्साह में धीरे-धीरे कमी होने लगी थी. यही कारण है कि राजनीतिक दल बनाने का निर्णय किया है”- आरसीपी सिंह, वरिष्ठ नेता

चाणक्य होटल में करेंगे पार्टी का ऐलान 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरसीपी सिंह अपने राजनीति दल के गठन का ऐलान पटना के चाणक्य होटल में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करके करेंगे. इस बैठक में बिहार के अलावे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है.

‘बीजेपी से कोई शिकायत नहीं’ 

आरसीपी सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है. वहां पर काम करने का अलग पैटर्न है. जब से नीतीश कुमार के साथ हुए तब से बीजेपी के सभी बड़े नेताओं के साथ उनके बहुत ही मधुर संबंध रहे हैं. बीजेपी के सभी बड़े नेताओं के साथ आगे भी बेहतर संबंध बने रहेंगे.

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading