आदिवासी लड़की के साथ 3 दिन तक किया गैंगरेप, एक गलती की वजह से पकड़े गए दरिंदे

झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा में एक आदिवासी लड़की से हैवानियत की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस युवती के साथ 3 दिनों तक गैंगरेप किया गया। लड़की की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के साथ गंदा काम करने के आरोपियों में से एक सरकारी अस्पताल का ड्रेसर नीलकमल सिंह भी है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ वह सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

ऑटो ड्राइवर और उसके दोस्त ने खाली पड़े मकान में किया गैंगरेप

लड़की शनिवार को जलडेगा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां आयी थी। सोमवार को वह बनजोगा में रहने वाले साप्ताहिक बाजार में घूमने गयी थी। यहां से वापस लौटते समय सूरज नायक नाम के शख्स ने उसे अपने ऑटो में बिठा लिया और बाद में गांव के खाली पड़े एक मकान में विक्की नायक नाम के शख्स के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। अगली सुबह सूरज ने लड़की के बारे में जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के तौर पर कार्यरत नीलकमल सिंह को जानकारी दी। नीलकमल उसे अपने साथ मेडिकल क्वॉर्टर में ले गया।

होटल पर सामान खरीदने आया था आरोपी, चिल्लाने लगी लड़की

बाद में लड़की के साथ सुमित लुगुन और एक अन्य ने मंगलवार और बुधवार को गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने फिर पीड़िता को गुरुवार सुबह विलियम चौक के पास छोड़ दिया और भाग गये। गैंगरेप के बाद लड़की बदहवास जलडेगा थाना के गेट के पास बैठी थी कि इसी दौरान आरोपी सुमित लुगुन अपने दोस्त की बाइक लेकर होटल कुछ खरीदने आया। उसे देखकर लड़की शोर मचाने लगी और कहा कि इन लोगों ने मेरे साथ रेप किया है। इतना सुनते ही सुमित लुगुन बाइक छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने छापेमारी करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

लड़की की चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग उसे साथ लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र शर्मा और धीरज उरांव के सामने अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस लड़की को लेकर उसके साथ घटनास्थल पहुंची और अलग-अलग छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अगर संयोग से आरोपी बाइक पर होटल नहीं आता, तो उनका पकड़ा जाना मुश्किल हो सकता था।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *