दिल्ली के बाद बिहार में भी पटाखों पर बैन, पटना समेत इन शहरों के लोग दिवाली में नहीं कर पाएंगे आतिशबाजी

दिल्ली के बाद बिहार में भी सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी पटना समेत कई अन्य शहरों में पटाखों पर बैन लगा दिया है। जिला प्रशासन ने पटाखों के बेचने और उसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और सख्त हिदायत दी है। राज्य सरकार ने यह फैसला वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लिया है।

दरअसल, दिल्ली के बाद बिहार के कुछ शहरों का एक्यू लेबल तेजी से बढ़ा से जिसको ध्यान में रखते हुए राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में पटाखे बैन कर दिए गए हैं। इन चार शहरों मे पटाखों के बेचने और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे में दिवाली के मौके पर इन शहरों के लोग इस बार आतिशबाजी नहीं कर पाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।

पटना जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी के निर्देशों के तहत लिया गया है। पटाखों के फोड़ने से वायु और ध्वनि प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है। जिससे जहरीले वायु प्रदूषक और धूल के कण वायुमंडल में फैलते हैं।

सरकार ने पटना, गया मुजफ्फरपुर और हाजीपुर को नॉन-अटेनमेंट शहरों की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में इन शहरों में पटाखे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे हालांकि अन्य शहरों में ग्रीन या इको फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की खरीद बिक्री या फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

  • ये भी पढ़े..

    15 अगस्त के बाद बिहार में खास महाल जमीन पर बड़ा फैसला! हजारों परिवारों को मिल सकता है मालिकाना हक, नई नीति बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर ने न्यायिक जांच पर उठाए बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…