मुजफ्फरपुर : डीआरएम स्पेशल ट्रेन ट्रैक्टर टेलर से टकराई

मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर डीआरएम स्पेशल गुरुवार को मोतिहारी से मुजफ्फरपुर आने के क्रम में दामोदरपुर में ट्रैक्टर टेलर से टकरा गई। ट्रैक्टर को पीछे करने के दौरान दोपहर 01.36 बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त डीआरएम स्पेशल की रफ्तार औसत थी। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।

उसमें सवार समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी बाल-बाल बच गए। सभी बापूधाम मोतिहारी की ओर से समस्तीपुर वाया मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। डीआरएम स्पेशल में ट्रैक्टर के टकराने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल महकमे में खलबली मच गई। आननफानन में आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर ईंट लोड टेलर पलटा हुआ था।

  • ये भी पढ़े..

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…