भागलपुर : नाथनगर चंपानगर में पूजा समिति व पार्षदों की बैठक आयोजित

भागलपुर: नाथनगर प्रखंड स्थित चंपा नदी में 1983 से नगर निगम और पूजा समिति के सहयोग से विसर्जन घाट का निर्माण किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक नदी घाट में छठ महापर्व भी धूमधाम से मनाया जाता है आज भागलपुर नगर निगम की महापौर डा वसुंधरा लाल प्रीति शेखर नंदकिश नदी संजय सिन्हा पंकज कुमार सहित कई वार्ड के पार्षद संग इस घाट का निरिक्षण करने पहुंची।

वहीं कुछ मुद्दों को लेकर वार्ड 13 के पार्षद रंजीत मंडल और संजय यादव में गहमागहमी भी हुई। जिससे संपूर्ण बैठक के पूर्व ही महापौर चली गई। वहीं महापौर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है विसर्जन घाट पर लाइट की व्यवस्था होगी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव जी ने कहा कि नगर निगम की ओर से विसर्जन घाट पर कार्य करने हेतु 50 मजदूर बढ़ाने की मांग की गई है।इस मौके पर महापौर के साथ साथ डा प्रिती शेखर समेत अन्य पार्षद और पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading