अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, सीएम नीतीश ने फैसले का किया स्वागत

अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का फैसला स्वागतयोग्य :- मुख्यमंत्री

पटना, 24 अक्टूबर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा अयोध्या से मॉ सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनांक 22.09.2024 को पत्र के माध्यम से मैंने आदरणीय प्रधानमंत्री जी से मॉ सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) हेतु रेल सम्पर्कता के संबंध में अनुरोध किया था।

अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, सीएम नीतीश ने फैसले का किया स्वागत

आज अयोध्या से मॉ सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी तक 4,553 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 256 किलोमीटर की रेल लाइन के दोहरीकरण का फैसला केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यह फैसला स्वागतयोग्य है। इस रेल मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मॉ सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी।

अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, सीएम नीतीश ने फैसले का किया स्वागत

इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…