राखी के खर्च का भाई ने निकाला तगड़ा जुगाड़, लोगों ने कहा- ‘कितना खतरनाक भाई है’

रक्षाबंधन भाई-बहन का सबसे पवित्र और प्यारा त्योहार होत है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का उससे वादा करता है। मगर इसके साथ ही भाई को अपनी बहन को कुछ ना कुछ गिफ्ट भी देना पड़ता है। राखी का त्योहार वैसे तो बहुत ही प्यारा त्योहार है मगर इस दिन भाइयों कीजेब ढीली हो जाती है। मगर अब भाइयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक बंदे ने इसका इतना तगड़ा जुगाड़ ढूंढ निकाला है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये रहा वो तगड़ा जुगाड़

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में राखी का पूरा हिसाब लिखा हुआ है।

बुआ की बेटी को 11 रुपए।

पड़ोस की बेटी को 10 रुपए वाला डेरी मिल्क।
स्कूल की बहन को 21 रुपए।
ट्यूशन की बहन को 11 रुपए और 5 वाला डेरी मिल्क।
अगर और बहनें आ गईं तो 5 वालें 4 पर्क।
अपनी सगी बहन को 1 रुपए वाले 2 एक्लेयर्स टॉफी।

इस बंदे ने अपना पूरा खर्चा 80 रुपए में ही निपटा लिया। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/CwNkr5vvykX/?utm_source=ig_web_copy_link

लोगों ने कुछ ऐसी दी अपनी प्रतक्रिया

इस जुगाड़ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indian.official.memes नाम के पेज ने शेयर किया है। इतने तगड़े जुगाड़ को देखने के बाद लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। इस खबर के लिखे जाने तक पोस्ट को 2000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ये आदमी अपनी बहन को बस 1 रुपए वाला 2 चॉकलेट दे रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह भाई, क्या आईडिया दिया है। एक दूसरे बंदे ने लिखा- तुम बहुत खतरनाक आदमी हो। आपको यह आईडिया कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *