लद्दाख रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- बीजेपी-आरएसएस देश में नफरत फैला रहे हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में कांग्रेस पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी और आरएसएस  नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोली है। कांग्रेस देश में मुहब्बत और भाईचारा फैला रही है।

लद्दाख के लोगों को अभी तक उनका हक नहीं मिला

राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों को अभी तक उनका हक नहीं मिला है। कांग्रेस पार्टी लद्दाख के लोगों के साथ है और उनका हक दिलाने के लिए प्रयासरत है।

चीन ने हिंदुस्तान की हजारों किमी जमीन छीनी

राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने हिंदुस्तान की हजारों किमी की जमीन छीनी है.. हिंदुस्तान के पीएम ने मीटिंग में कहा कि चीन ने एक इंच जमीन नहीं छीनी है। लद्दाख का हर आदमी जानता है कि चीन ने लद्दाख की जमीन हड़प ली है। जब भी हिंदुस्तान को आपकी जरूरत पड़ी है आप हमेशा तैयार रहे। इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। देश में विभिन्न जाति-धर्म के लोग हैं। हमारे लिए सब बराबर हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *