चंद्रयान-3 की लैंडिंग के वक्त कैसा दिख रहा था चांद? ISRO ने जारी किया वीडियो

भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। इस सफलता के बाद भारत चांद के दक्षिणी हिस्से में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। 23 अगस्त की तारीख को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद को फतह कर लिया। अब इसरो ने हाल ही में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में दिखी चांद की सतह

इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चांद की खूबसूरत सतह दिखाई पड़ रही है। वीडियो को चंद्रयान के लैंडर के कैमरा द्वारा कैप्चर किया गया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसरो की तारीफ कर रहे हैं।

कैसी है उपकरणों की हालत?

इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंड होने के बाद इसके उपकरणों की हालत की जानकारी भी साझा की है। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 के सभी सिस्टम सही हैं और तय शेड्यूल के मुताबिक काम कर रहे हैं। लैंडर मॉड्यूल के पेलोड ILSA, रंभा और ChaSTE को आज ऑन कर दिया गया है। इसके साथ ही रोवर की मोबिलिटी को भी शुरू कर दिया गया है।

अब क्या करेगा चंद्रयान-3?

लैंडिंग के बाद अब चंद्रयान-3 चांद पर 14 दिन तक अपनी रिसर्च करेगा। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंड हुआ है। यहां सौरमंडल निर्माण के रहस्य, पानी और कई खनिज मिलने की संभावना है। चंद्रयान-3 यहां पानी-खनिज की खोज और भूकंप, गर्मी व मिट्टी पर रिसर्च करेगा। अगर चांद के दक्षिणी हिस्से में पानी मिलता है तो भविष्य में यहां मानव कॉलोनियां भी बसाई जा सकेंगी। इसके साथ ही अन्य अंतरिक्ष मिशनों को भी इससे मदद मिल पाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    PM मोदी के ऐलान से नहीं मानी CJP, बोली- ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *