एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त ने कोयला सचिव का पदभार संभाला

विक्रम देव दत्त ने आज (सोमवार) को कोयला मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाल लिया। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी  दत्त इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक के पद पर कार्य कर रहे थे।

वे वीएल कांता राव का स्थान लिया है, जो वर्तमान में खान मंत्रालय के सचिव हैं और वे कोयला मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।  राव से पहले अमृत लाल मीना कोयला मंत्रालय के सचिव थे।

  • Related Posts