अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश, कार्यकर्ताओं से की बातचीत

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम को अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। जदयू कार्यालय में उस समय सौ से अधिक नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से बात की। साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये।

सीएम के अचानक जदयू कार्यालय पहुंचने की सूचना पाकर सभी पदाधिकारी अचंभित थे। कार्यालय में मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ था, जिस कारण आम दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में वहां नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीएम सभी के पास गए और उनका हालचाल भी पूछा। मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हुए। मौके पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…