22 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी;बिहार सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

पटना। सारण और सिवान में जहरीली शराब कांड के बाद राज्य सरकार ने दिनेश गुंजियाल को सचिव मद्य निषेध आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। रजनीश कुमार सिंह निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी दिए जाने की अधिसूचना जारी की। 18 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई, जबकि 4 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इन्हें मिली नयी जिम्मेवारी

  1. कार्तिकेय धनजी, राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना को पथ निर्माण विभाग मे सचिव बनाया गया।
  2. सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव रचना पाटिल को निदेशक संग्रहालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  3. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मीनेंद्र कुमार को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड का सीईओ बनाया गया।
  4. निदेशक, संग्रहालय राहुल कुमार बने वित्त विभाग के विशेष सचिव।
  5. निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, योगेंद्र सिंह को बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  6. श्रमायुक्त रंजिता को निदेशक, समाज कल्याण विभाग बनाया गया।
  7. निदेशक पंचायती राज, आनंद शर्मा को बिहार विकास मिशन के मुख्य प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।ल
  8. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर सचिव गीता सिंह को अपर सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बनाया गया।
  9. बिहार विकास मिशन के उप मिशन निदेशक नवीन कुमार सिंह अपर सचिव समाज कल्याण विभाग बनाया गया।
  10. विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अपर सचिव इबरार आलम को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया।
  11. जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा को आयुक्त मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार।
  12. पंचायती राज विभाग की अनुश्रवण पदाधिकारी कल्पना कुमारी को अपर सचिव कृषि बनाया गया।
  13. डा. नंदलाल आर्य को बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा बनाया गया।
  14. अपर सचिव सह निदेशक प्रशासन गृह (कारा) रजनीश कुमार सिंह को निबंधन महानिरीक्षक सब उत्पाद आयुक्त बनाया गया है।
  15. राजेश कुमार सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी, बेगूसराय को अपर सचिव बिहार लोक सेवा आयोग बनाया गया।
  16. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विशेष कार्य पदाधिकारी राकेश रंजन को बेल्ट्रान का महाप्रबंधक बनाया गया।
  17. राजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी पूर्णिया बनाया गया।
  18. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव अहमद महमूद को अपर सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी बनाया गया।
  19. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी विनायक मिश्र को निदेशक मध्याह्न भोजन बनाया गया।
  20. अपर आयुक्त क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, भागलपुर प्रमंडल वारिश खां को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार बनाया गया।
  21. बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश भारती को श्रमायुक्त बनाया गया।
  22. मनरेगा आयुक्त संजय कुमार को ग्रामीण कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…