लाखों का चाइनीज लहसुन जब्त, DRI ने ट्रक चालक समेत 2 तस्करों को पकड़ा

बिहार के मुजफ्फरपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एक ट्रक से चाइनीज लहसुन की बड़ी खेप जब्त की गई है। डीआरआई की टीम ने छापेमारी कर मौके से चालक समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार चाइनीज लहसून की खेप को लेकर तस्कर नेपाल से गोरखपुर के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। जब्त लहसुन की कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्कर यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार तस्करों ने नेपाल से एक ट्रक में 11 टन चाइनीज लहसुन लेकर लोहा बॉडर के रास्ते भारत में प्रवेश किया था।

  • ये भी पढ़े..

    मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान, भागलपुर–जमालपुर–किऊल रेलखंड में 618 यात्री पकड़े गए, ₹6.83 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, आयुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा, एक सप्ताह में लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

    Share Add as a preferred…