देवघर के सिविल सर्जन घूस लेते गिरफ्तार

देवघर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की दुमका टीम ने बुधवार को देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को 70 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नर्सिंग होम का लाइसेंस रेन्युअल के नाम पर सिविल सर्जन बेलाबगान स्थित आवास नवजीवन हॉस्पिटल ंड रिसर्च सेंटर पर घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें दुमका ले गई।

मधुपुर में बंगाल नर्सिंग होम चलाने वाले पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी महफूज आलम की शिकायत पर एसीबी टीम ने कार्रवाई की है। नर्सिंग होम संचालक के अनुसार वर्ष- 2020 में उन्होंने मधुपुर के कॉलेज रोड में 10 बेड का अस्पताल खोला। नर्सिंग होम का 9 जून 2024 तक का प्रोविजनल प्रमाण-पत्र था। उसका रेन्युअल कराना था। उनका गॉल ब्लॉडर का ऑपरेशन हुआ था। इस कारण नर्सिंग होम संचालक ने 24 दिन की देरी से 3 जुलाई को रिन्युअल का आवेदन सिविल सर्जन कार्यालय को दिया।

  • Related Posts

    देवघर में महाशिवरात्रि पर उतरेगा ‘देवलोक’: 15 फरवरी को निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात; ‘साइबर दैत्य’ और 12 ज्योतिर्लिंग होंगे आकर्षण का केंद्र

    ​भव्य आयोजन: 15 फरवरी की…

    Continue reading