सरेंडर के लिए पटना रवाना हुए पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद का सजा पाने के बाद वैशाली के पूर्व विधायक और राजद नेता मुन्ना शुक्ला बुधवार को सरेंडर करने के लिए पटना रवाना हो गए। इस दौरान में उनके आवास पर सैकड़ों की संख्या में समर्थकों उमड़े हुए रहे।

दरअसल, बीते 3 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में मंटू तिवारी और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने सजा का एलान करते हुए मुन्ना शुक्ला को 15 दिन का समय दिया था और तय समय सीमा के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

सजा के एलान के बाद से ही पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला लगातार अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से मिल रहे थे। बुधवार को मुन्ना शुक्ला सरेंडर करने के लिए वैशाली से पटना के लिए रवाना हो गए। मुन्ना शुक्ला 16 अक्टूबर को पटना की कोर्ट में सरेंडर करेंगे। मुन्ना शुक्ला के आवास पर सैकड़ों की संख्या में समर्थक उमड़े और सभी के चेहरे पर मायूसी छाई रही।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…