गोपालगंज में भ्रष्टाचार के मामले में 3 थानाध्यक्ष निलंबित, शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप

बिहार के गोपालगंज जिले में भ्रष्टाचार के मामले में तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। तीनों पर अलग अलग आरोप लगे हैं। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि यादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने 250 किग्रा गांजा बरामद किया था, लेकिन उन्होंने अपने रिपोर्ट में इसे 70 किलोग्राम ही दिखाया था।

वहीं, कुचायकोट के थानाध्यक्ष सुनील कुमार और विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर शराब माफिया को संरक्षण देकर उनकी मदद करने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के सत्यापन के बाद आरोप सही पाये जाने पर यादोपुर, कुचायकोट और विश्वंभपुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एसपी की इस कार्रवाई से जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    मधुबनी में शौच के लिए निकली युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    पटना में 3 साइबर ठग गिरफ्तार: PM मुद्रा लोन के नाम पर देशभर में ठगी, ₹6 लाख नकद समेत 14 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

    Share Add as a preferred…