बादल छाए रहने से बदलने लगा मौसम का मिजाज

पटना। सूबे में मानसून अवधि खत्म होने के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसका सीधा असर तापमान में गिरावट के रूप में देखा जा रहा है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों के छाये रहने से 26 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आई है।

पटना का अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री नीचे आया है। गया, भागलपुर, पूर्णिया व अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट का ट्रेंड देखा गया। अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता बढ़ने से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है जिससे मैदानी भागों का ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ता है।

  • ये भी पढ़े..

    मोकामा में रिश्वत लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने थाना परिसर में की कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    एम्बुलेंस में मरीज नहीं, शराब की खेप! सीतामढ़ी में पुलिस ने तस्करी का चौंकाने वाला तरीका पकड़ा

    Share Add as a preferred…