चाकू से गोदकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मधुबनी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव की है। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र निवासी राजदेव राम के 24 वर्षीय पुत्र संजय राम के रूप में हुई है।

मृतक के भाई अजय ने बताया की संजय राम दरभंगा में निजी कंपनी की ओर से रेलवे में मजदूरी का काम करता था और 10 अक्टूबर को दुर्गा पूजा में घर के लिए निकला था लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाईल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।

12 अक्टूबर को परिजनों को पता चला की राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव में झाड़ियों के बीच से उसकी लाश बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले किया। बताया जाता है की अपराधियों ने संजय के गर्दन और पेट में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading