त्योहार पर बिहार को केंद्र से मिले 17921 करोड़ रुपये

बिहार को केंद्र सरकार से त्योहार के मौके पर केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तहत 17,921 करोड़ रुपये मिले हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में दूसरी सबसे अधिक राशि प्राप्त हुई है।

बुधवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को कुल 1,78,173 करोड़ रुपये अग्रिम कर हस्तांतरित किया गया है। इसमें बिहार को 17,921 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को एनडीए सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अनुपम भेंट राज्य में विकास कार्यों को नई गति एवं ऊंचाई प्रदान करेगी। उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की जनता की ओर से आभार जताया।

आवंटित राशि

राज्य राशि (करोड़ में)

उत्तरप्रदेश 31,962

बिहार 17,921

मध्यप्रदेश 13,987

बंगाल 13,404

महाराष्ट्र 11,255

राजस्थान 10,737

ओडिशा 8068

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading