शराब तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस पर धारदार हथियार से हमला

बिहार के कटिहार जिले में शराब तस्कर ने धारदार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन गांव की है जहां शराब तस्करी के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी।

सेमापुर ओपी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक दशरथ कुमार आरोपी चंदन मुर्मू को गिरफ्तार करने गए थे। तभी चंदन मुर्मू ने उन पर धारदार हथियार दबिया से हमला कर दिया। जिससे दशरथ कुमार बुरी तरह घायल हो गए। उन पर हमला करने के बाद चंदन मुर्मू मौके से फरार हो गया।

आनन-फानन में घायल पुलिस कर्मी दशरथ कुमार को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…