बिहार के इन 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका, पिछले 24 घंटे में ये जिला रहा सबसे गर्म

शारदीय नवरात्रि के दौरान एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

बिहार के इन 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवा के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है। इस कारण कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बिहार के 5 जिलों में आज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर और भागलपुर में झमाझम बारिश हो सकती है।

बेगूसराय रहा सबसे गर्म जिला

वहीं, सबसे गर्म जिले की बात करें तो पिछले 24 घंटे में बेगूसराय टॉप पर रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading