नेशनल अवॉर्ड पाकर भावुक हुईं मानसी पारेख, रोके ना रुके आंसू तो राष्ट्रपति ने बेस्‍ट एक्‍ट्रेस को द‍िया हौसला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने8 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से स्टार्स को सम्मानित किया। जहां दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को लंबे करियर का सम्मान करते हुए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया।

वहीं, मानसी पारेख को ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए और नित्या मेनन को ‘थिरुचित्राम्बलम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड देकर उनके काम को सराहा गया। वहीं मानसी पारेख तो सम्मानित होते वक्त रो पड़ीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मानसी पारेख जब पुरस्कार लेने के लिए मंच पर पहुंचीं तो अपने आंसू रोक न पाईं। जब वह दर्शकों के सामने खड़ी हुईं तो वह खचाखच भरे हॉल के सामने रो पड़ीं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया।

6 जनवरी, 2022 को रिलीज हुई मानसी पारेख की प्रोडक्शन फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ में रत्ना पाठक शाह और दर्शील सफारी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म की कहानी एक एक महिला के अपने पति की बेवफाई का पता चलने के बाद उसके सशक्तिकरण के सफर को दिखाती है।

  • Related Posts

    अब देश को पता चलेगा आपकी ‘असली कमाई’! पटना में ‘राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026’ की ट्रेनिंग संपन्न; 1 अप्रैल से घर-घर गूँजेगी सांख्यिकी की दस्तक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading