हरियाणा में भाजपा की जीत पर भागलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भागलपुर स्टेशन चौक पर हरियाणा चुनाव की जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व मे मनाया गया।ढोल पर नाचने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दिया।

ये जनता के विश्वास की मुहर है:-संतोष कुमार

बिहार सरकार के श्रम मंत्री सह प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लिए आज फिर ऐतिहासिक दिन है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। आज हरियाणा की जनता ने आशीर्वाद देकर यह तय कर दिया है कि देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की कहा कि हरियाणा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री की बदौलत हुई है। हरियाणा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति में अजेय थे अजेय हैं और अजेय ही रहेंगे।आगे आने वाले महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा की एकतरफा जीत होगी।

भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा की हरियाणा चुनाव नतीजे आने के पहले जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता अलग अलग बयान बाजी करके लोगो के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें आज के नतीजों ने बता दिया है कि जनता हवा हवाई बयान देने वाले नेताओं के बदले विकास के एजेंडे पर काम करने वाली पार्टी को पसंद करती है।

निवर्तमान अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा की हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार कर सिद्ध कर दिया है कि अब कांग्रेस डूबते जहाज की तरह है।

इस अवसर पर बंटी यादव,अमन पासवान,डॉ रोशन सिंह,योगेश पांडेय,राजेश, टंडन, अमरदीप साह,स्वेता सिंह,निरंजन चंद्रवंशी,प्रणव दास,अभिमन्यु राम, झुम्पा सिंह, चन्दन कुमार,रिंकू वर्मा,अक्षय आनंद मोदी,सुमित स्वास्वत,पिंकी बागोरिया,अभिनव कुमार,विनीत, दानिश इक़बाल आदि कार्यकर्ता शामिल होकर जश्न मनाया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…