Rhea Chakraborty की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में पुलिस ने भेजा नोटिस

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती खूब विवादों आई थीं। महीने तक जेल की हवा खाने और लोगों के हेट कमेंट्स का सामना करने के बाद धीरे-धीरे एक्ट्रेस ने खुद को नॉर्मल किया। लेकिन अब एक बार फिर रिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने HiBox ऐप स्कैम मामले में एक्ट्रेस को समन जारी किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले की जांच की और उसमें रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया। अब समन जारी करने के बाद 9 अक्टूबर को एक्ट्रेस से पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक,पुलिस के पास इस एप से जुड़ी 500 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। इसमें भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया और एल्विश यादव समेत कईयों का नाम सामने आया है। बीते दिनों इस इस मामले में उन्हें भी समन भेजा गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिनका नाम भी इससे जुड़ा है सभी के पास नोटिस भेज दिया गया है।

HiBox ऐप स्कैम मामला

HiBox  ऐप को एक इंवेस्टमेंट स्कीम के तौर पर पेश किया गया। इसमें पैसे निवेश किए जाते हैं। वहीं बीते दिनों पुलिस को इस ऐप से संबंधित 500 से ज्यादा शिकायतें मिली। जिन लोगों ने इसमें लगाया किया उन्हें करोड़ों का घाटा झेलना पड़ा। 30 हजार से ज्यादा लोगों को ज्यादा रिर्टन का लालच देकर 500 करोड़ का चूना लगाया गया। अब इस एप को प्ले स्टोर से भी हटा दिया गया है। इस ऐप को रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ भारती सिंह, एल्विश यादव, यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी, बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान भी प्रमोट कर चुके हैं।

  • Related Posts

    नालंदा में ‘गुंडाराज’ का लाइव वीडियो! गोदाम खाली करने के लिए दुकानदार को दी सजा; खाकी ने दुत्कारा तो SP की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading