खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, नदी के जलस्तर में वृद्धि से सहमे लोग

शिवहर में बीते 29 सितंबर को भीषण बाढ़ ने तरियानी छपरा में भारी तबाही मचाई थी। उसके बाद से जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही थी और तरियानी छपरा में बाढ़ पीड़ित का जिंदगी पटरी पर लौटने लगी थी लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर से बागमती नदी ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार की सुबह से लगातार बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे का निशान 61.28 मीटर है। जिसे पार करते हुए जलस्तर 61.50 मीटर पर पहुंच गया हैं।

लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तरियानी छपरा के लोग में डर का माहौल फिर कायम हो गया है। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम पूरी तत्परता से तरियानी छपरा में डटी हुई है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार दिख रही है। फिलहाल बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर उपर पहुंच गया है और तेजी से वृद्धि जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…