बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, कारोबारी समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या की धमकी दी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक कारोबारी और उसके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी है। बदमाशों का कहना है कि उन्हें इसके लिए 10 लाख की सुपारी मिली है।

दरअसल, नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता बाजार के रहने वाले कारोबारी रंजीत कुमार को किसी बदमाश ने फोन कर उनकी और उनके परिवार के तीन लोगों की सुपारी मिलने की बात कही है। बदमाशों का कहना है कि कारोबारी रंजीत कुमार, उनके पिता रामरतन साह और भाई कृष्णा साह की हत्या करने के लिए 10 लाख की सुपारी मिली है।

अपराधियों ने कारोबारी को धमकी दी है कि तीनों को फोटो आया है, कबतक घर में छीपे रहोगे। जैसे ही घर से बाहर निकलोगे मार दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद कारोबारी और उसका परिवार खौफ में है। पीड़ित कारोबारी ने परवत्ता थाने में आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…