भागलपुर के सराय स्थित कैफे में पुलिस की छापेमारी, कपल को विशेष केबिन उपलब्ध कराने की मिली थी सूचना

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय स्थित कैफे में कपल को विशेष केबिन उपलब्ध कराने की सूचना पर बुधवार को दोपहर में पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस ने कैफे की महिला मैनेजर से पूछताछ की। वहां केबिन में दिखे कपल से भी पूछताछ की गई। कैफे संचालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि उक्त कैफे के ऊपर और नीचे लाइब्रेरी है। वहां अक्सर लोगों की भीड़ रहती है।

कैफे की आड़ में वहां कपल को समय बिताने के लिए केबिन उपलब्ध कराया जाता है। यह भी जानकारी मिली है कि विशेष केबिन दो से पांच सौ रुपये प्रति घंटा उपलब्ध कराया जाता है। उक्त मामले में कुछ लोगों को थाना पर भी लाकर पूछताछ की गई है। केस दर्ज नहीं किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में लापता युवक का शव चंवर से बरामद, इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में हथियार के साथ युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…