कैमूर में कार और मिनी ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

बिहार में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कार और मिनी ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार लोग जा रहे थे। इस दौरान चिलबिलि गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी मिनी ट्रक से कार टकरा गयी। इस घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…