सूबे में डूबने से बीस की मौत

सूबे के विभिन्न जिलों में सोमवार को डूबने से बीस लोगों की मौत हो गयी। उत्तर बिहार के मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण में सोमवार को नदियों, तालाब व बाढ़ के पानी में 13 लोग डूब गए। इनमें पांच लोगों की मौत हो गई। सात लोग लापता हैं, जबकि एक को बचा लिया गया। वहीं कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में सोमवार को डूबने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग लापता हैं।

दरभंगा में पश्चिमी कोसी तटबंध के टूटने से आयी बाढ़ में पति-पत्नी सहित तीन लोग डूब गए। रविवार रात तटबंध टूटने से निकले पानी की तेज धारा में भुवौल गांव निवासी बिनो साहू और उनकी पत्नी पानी की तेज धारा में समा गईं। ढंगा गांव निवासी श्रवण साहू का पुत्र रौशन भी पानी की धारा में बह गया।

बासोपट्टी प्रखंड के विराटपुर गांव में सोमवार दोपहर बछराजा नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गये। इनमें एक किशोर को लोगों ने बचा लिया, जबकि दो किशोर लापता हैं।

  • Related Posts

    कल्यान बीघा में ‘शादी’ के सवाल पर शर्माए ‘छोटे सरकार’! निशांत कुमार की सियासी एंट्री से बिहार में हलचल; क्या मिल गया नीतीश का उत्तराधिकारी?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कैमूर में ‘शिक्षा के मंदिर’ की मर्यादा तार-तार! नशे में झूमते गुरुजी का वीडियो वायरल, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता पर भी गिरी गाज; DEO का कड़ा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading