भागलपुर में बुजुर्ग ने गूंगी बच्ची से की छेड़खानी,वायरल हुआ वीडियो ; केस दर्ज

भागलपुर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती में रहने वाली 11 साल की नाबालिग गूंगी बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। उसके साथ ऐसी हरकत करने वाला लगभग 70 साल का बुजुर्ग कमलेश्वरी उर्फ कमला है जो उसका नाना लगती है।

बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। रविवार को पीड़िता को साथ लेकर थाना पहुंचे। केस दर्ज कराया गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि VOB नहीं करता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी अपनी पान और गुटखा दुकान के बाहर बैठा है। बच्ची भी उसके बगल में बैठी हुई है। आरोपी बार-बार बच्ची को मोबाइल में कुछ दिखा रहा है। आरोपी का एक हाथ बच्ची के शरीर पर है और वह गलत हरकत किए जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के परिजन पीड़िता की मां पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव डालने लगे। केस नहीं करने पर 50 हजार रुपये भी देने की बात वे कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के परिजनों को थाना पर बुलाया। उसके बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसकी मां का देहांत हो गया जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। वह अपने पिता से अलग रहता है। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भागकर कटिहार स्थित अपने ससुराल चला गया है। पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने कटिहार रवाना हो गई है। विवि थानेदार सुप्रिया कुमारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading