भागलपुर : इकलौते पुत्र की मौत से आहत माँ और बहन ने कर ली खुदकुशी

भागलपुर : पीरपैंती प्रखंड के दियारा क्षेत्र स्थित ओलापुर गांव में शनिवार दोपहर को 46 वर्षीय संगीता देवी, पति दिलीप कुमार महतो तथा 23 वर्षीय बेटी रागिनी कुमारी ने जहर खा लिया। जब तड़पने की आवाज पर लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा है। पूछने पर मां-बेटी ने जहर खाने की बात बताई। लोगों ने मां-बेटी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर एसडीपीओ कहलगांव 2 डॉ. अर्जुन प्रसाद गुप्ता, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार आदि पहुंचे तथा परिजनों, ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। कहलगांव में वकालत करने वाले मृतका के पति भी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतका के इकलौते पुत्र अभिषेक की तीन माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई। मां-बहन यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। हमेशा अपसेट रहने लगी। इसी सदमे में दोनों ने खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति ने आवेदन दिया है। इसमें जहर खाकर आत्महत्या की बात कही है। एफएसएल की टीम भी जांच करेगी।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 171 करोड़ की 88 योजनाओं की दी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading