भागलपुर : मकान बना रहे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष से मांगी गयी रंगदारी

भागलपुर : बायपास थाना क्षेत्र के जमनी गांव में राजद झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता अपना घर बना रहे हैं। घर बनाने के दरमियान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा शंकर प्रसाद गुप्ता से 20 लाख रुपए रंगदारी का डिमांड किया गया और उन्हें धमकी भी दिया गया कि यदि रंगदारी का रकम नहीं देते हैं तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

इसके बाद शंकर प्रसाद गुप्ता ने बाईपास थाना में आवेदन दिया। इस आवेदन के 15 दिन बाद भी किसी तरह का थाना प्रभारी के द्वारा कार्रवाई नहीं किया गया है। इसके बाद पिछले सप्ताह शंकर प्रसाद गुप्ता ने भागलपुर के सिटी एसपी को भी आवेदन दिया था। इस आवेदन के बाद भी शंकर प्रसाद गुप्ता को न्याय नहीं मिल रहा है। पुण:शंकर प्रसाद गुप्ता ने आज सिटीएसपी को आवेदन दिया है।

शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्थानीय बिजल पासवान ,लालू पासवान सहित कई लोगों के द्वारा हमसे 20 लाख रुपया रंगदारी का डिमांड किया गया था। इसके बाद हमने बाईपास थाना में आवेदन दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। क्या बाईपास थाना प्रभारी जब हमारा और हमारे परिवार का हत्या हो जाएगा तब कार्रवाई करेगी। अब देखने वाली बात यह होगा कि कब तक शंकर प्रसाद गुप्ता को न्याय मिल पाता है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading